Uncategorized

पं.राजेश शर्मा द्वारा किया गया मुनिगणो का स्वागत एवं सम्मान, प्राप्त किया आशीर्वाद

संतो के सानिध्य एवं आशीर्वाद हमारे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य धरोहर - राजेश शर्मा

निस्वार्थ भाव से जन-कल्याण हेतु किया हुआ कार्य ही है सच्ची सेवा -: गुरूदेव आगम सागर जी

धमतरी। दिगंबर जैन मुनि आगम सागर जी महराज विहार करते हुए सुंदरगंज वार्ड स्थित दिगंबर मंदिर में विश्राम हुआ है इसी बीच प्रतिदिन प्रवचन पूजा अर्चना के साथ धार्मिक संदेश का वाचन हो रहा है, मुनि श्री आगम सागर जी के साथ मुनिश्री पुनीत सागर, मुनिश्री धैर्य सागर, मुनिश्री स्वागत सागर भी श्रद्धालु जनों को धर्म लाभ प्रदान कर रहे हैं। मुनिजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा पहुंचे। इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने संदेश में कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए जनकल्याण के लिए किया हुआ कार्य ही सच्ची मानव सेवा है और इससे ही प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है। वही पं.राजेश शर्मा द्वारा मुनिगणो का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा गया कि यहां हम सबके लिए सौभाग्य के विषय है कि धर्म की नगरी में जप, तप, साधना और आराधना का साक्षात प्रतिमूर्ति मुनिश्री का सानिध्य प्राप्त हुआ है और उनके दर्शन से ही समझ में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है हम सभी से अपने सार्वजनिक जीवन की अमूल्य धरोहर मानते हुए सहेज कर रखेंगे। उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा की उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!