Uncategorized

हनुमान धारा वॉटरफॉल में रोटरी क्लब धमतरी का व्यापक स्वच्छता अभियान

प्राकृतिक एवं पर्यटन क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है- सत्येंद्र शर्मा

धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा रविवार, 23 अगस्त को डोकाल से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक एवं मनोरम हनुमान धारा वॉटरफॉल और आसपास के पर्यटन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए जलप्रपात एवं पर्यटन स्थल के आसपास फैले प्लास्टिक, काँच की बोतलें, पॉलिथीन तथा अन्य कचरे को एकत्र कर क्षेत्र की साफ-सफाई की।
हनुमान धारा धमतरी जिले का एक सुंदर प्राकृतिक पर्यटन स्थल एवं महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। बड़ी संख्या में लोग यहां प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल की स्वच्छता, सुंदरता एवं प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब धमतरी द्वारा स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की पहल की गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सतेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक एवं पर्यटन क्षेत्रों में स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि यदि जागरूक नागरिक ही अपने प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता का ध्यान नहीं रखेंगे, तो आखिर कौन रखेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों को हमेशा स्वच्छ रखें, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा खुले में न फेंकें तथा प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संस्कार है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं अमित जायसवाल ने भी बरसात के मौसम में घरों एवं घरों के आसपास साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में कचरा और गंदगी के कारण जलभराव होने तथा मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, प्लास्टिक एवं कचरे को इधर-उधर न फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। नियमित स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता के माध्यम से ही हम अपने शहर एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।
अभियान के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को संदेश दिया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि वह वहां कचरा नहीं फैलाएगा और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सतेंद्र शर्मा, अमित जायसवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, रोटेरियन सलज अग्रवाल, रोटेरियन सुधा शर्मा, रोटेरियन अजीत खंडेलवाल, रोटेरियन मयंक पंजवानी, रोटेरियन नंदन दोषी, रोटेरियन जयंत किरी, रोटेरियन दुष्यंत किरी रोटेरियन दिव्या कीरी, रोटेरियन श्रवण गोयल, रोटेरियन निशांत लुंकड रोटेरियन निशांत लुंकड़, रोटेरियन श्वेता पंजवानी, रोटेरियन सुधा शर्मा, रूपिका अग्रवलतरोटे मनीष मित्तल, रोटे अजय गोयल, रोटे पायल गोयल सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।
इस स्वच्छता अभियान में धमतरी वन विभाग का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। रोटरी क्लब धमतरी ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब धमतरी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे। हनुमान धारा जैसे प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!