Uncategorized

विद्याकुंज स्कूल लोहरसी से निहाल सिन्हा का राष्ट्रीय फुटबॉल में चयन

छत्तीसगढ़ से ओपन राष्ट्रीय फुटबॉल अंडर 15 के लिए राज्य चयन टीम के लिए नारायणपुर में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल दिया ,जिसमें 30 बच्चों का पहला राउंड में चयन हुआ. धमतरी जिले के विद्याकुंज स्कूल लोहरसी से निहाल सिन्हा पिता हरीश कुमार सिन्हा का चयन हुआ.द्वितीय राउंड के लिए 15 जुलाई तक सुबह शाम अभ्यास किया गया. 16 जुलाई को अंतिम ट्रायल में राष्ट्रीय स्तर के लिए 20 छात्रों का चयन हुआ.जिसमें धमतरी जिला के विद्या कुंज स्कूल से निहाल सिन्हा, बिलासपुर से 1 रायपुर से 1 नारायणपुर से 6
दुर्ग से 10 एवं दल्ली राजहरा से 1 छात्रों का चयन हुआ. इस प्रकार कुल 20 छात्रों का चयन के बाद कोच मैनेजर फिजियोथैरेपिस्ट 24 खिलाड़ियों के साथ कोच प्रोतिम सर जी के नेतृत्व में 17 जुलाई को पंजाब की राजधानी अमृतसर के लिए रवाना हुई.
इनका मुकाबला महाराष्ट्र चंडीगढ़ के साथ 21 ,23 और 25 जुलाई को अमृतसर में होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!