Uncategorized

भारत ने विश्व को गिफ्ट के रूप में योग दिया है – सरिता दीदी

ब्रह्माकुमारिज धमतरी द्वारा आकाश गंगा कोलोनी के गार्डन में योग दिवस मनाया गया


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वाधान में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आकाश गंगा कॉलोनी के गार्डन में प्रोग्राम रखा गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉक्टर आशीष नायक अध्यक्ष आकाश गंगा कॉलोनी, मनजोत सिंग बिंद्रा बिल्डर , ललित चांडक, लेखराम, योगा टीचर मेनका एवं गायत्री जी योगा विकास केंद्र, सरिता दीदी उपस्थित थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं परमात्म स्मृति के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुवा। योगा टीचर मेनका एवम गायत्री जी योगा विकास केंद्र ने सभी योग आसन प्राणायाम कराया। मुलेश्वरी बहन एवम गरिमा बहन ने सभी को म्यूजिकल डांस द्वारा योगा करवाया। सरिता दीदी ने कहा योगेश्वर परमात्मा की संतान हम सब भी योगी आत्माये ही है। प्राचीन ऋषि मुनियों ने इसलिए योग सिखाया की हमारा तन मन दोनों स्वस्थ रहे। भारत ने विश्व को गिफ्ट के रूप में योग दिया है। सम्पूर्ण विश्व ने मान लिया की योग बहुत जरुरी है ये पृथ्वी के लिए , स्वयं के लिए एक उपहार है। योग आत्मा एवम शरीर दोनों का बैलेंस करता है , योग प्रेमपूर्ण सम्बन्ध निभाना सिखाता है। मन में ईर्षा ,द्वेश है तो हम मन से स्वस्थ नहीं है और मन स्वस्थ नहीं तो तन भी स्वस्थ नहीं। सभी अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाये व्यक्त की। इस अवसर पर करीब 200 भाई बहने उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राजक्ता बहन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!