Uncategorized

2014 से मोदी सरकार ने देश के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान – अजय नाहटा

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ


नगरी। नगरी मण्डल अंतर्गत ग्राम हरदिभाठा में चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें भाजपा की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नरेन्द्र नाग अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नगरी, रतनू निषाद, खिलेश लहरे बूथ अध्यक्ष, रमेश पटेल, निर्भय सेन, रोम शोरी, अजय बंजारे, शिवचरण जोशी, आमदेव ध्रुव, ओकेश ध्रुव, रामदास लहरे, सुमित कुर्रे, किशोर लहरे, तामेश्वर ध्रुव, कन्हैया लाल ध्रुव, नरोत्तम जोशी, रघु राम छत्तर, गोकुल ध्रुव एवं समस्त कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड का जिक्र किया। श्री नाहटा ने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं का जीवनस्तर सुधरा है और बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। धारा 370 हटाना, तीन तलाक कानून और राम मंदिर निर्माण को भी उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!