Uncategorized

धार्मिक, समाजिक, सेवाभावी व राजनीति के माध्यम से विकास व समाजसेवा में जुटे है निलेश लुनिया

सम्पूर्ण लुनिया परिवार धर्म व समाजसेवा के कार्यो में करते है अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित

वर्तमान में सदर उत्तर वार्ड पार्षद व निगम स्वास्थ्य विभाग एमआईसी मेम्बर के रुप में जिम्मेदारियों को कर रहे बेहतर निर्वहन, शहर में विकास में दे रहे योगदान

धमतरी। सदर उत्तर वार्ड पार्षद व निगम स्वास्थ्य विभाग एमआईसी मेम्बर निलेश लुनिया जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतर रहे है। वार्ड के विकास के साथ ही शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने निरंतर प्रयासरत है। जिसमें उन्हें सफलता मिल रही है।
रानजीति के माध्यम से विकास व स्वच्छता के कार्यो में श्री लुनिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसके अतिरिक्त पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर रहे है। शहर विकास में योगदान दे रहे है। श्री लुनिया न सिर्फ राजनीति में सक्रिय है बल्कि धार्मिक सामाजिक व सेवाभावी कार्यो में भी उनकी सहभागिता स्पष्ट है। उन्हें यह प्रेरणा अपने परिवार से मिली है। बता दे कि सम्पूर्ण लुनिया परिवार धर्म, समाजसेवा के कार्यो में अग्रणी रहे है। उन्ही की प्रेरणा से वर्तमान में निलेश लुनिया नगर निकास, स्वच्छता के साथ ही धर्म व सेवा के कार्यो में अग्रणी है। बता दे कि वर्तमान में भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव जारी है जिसके तहत 28 मार्च को सिहावा चौक स्थित स्थानक भवन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई विशेषज्ञ डाक्टर अपनी नि:शुल्क सेवायें देंगे। साथ ही कई प्रकार की जांच व दवाईयां नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। उक्त जन सेवार्थ कार्य के आयोजन में सकल जैन श्रीसंघ के विशेष सहयोगी के रुप में स्व. श्रीमती चंपाबाई लक्ष्मीचंद जी लुनिया की स्मृति में ताराचंद मूलचंद लुनिया परिवार सेवायें देंगें।
उल्लेखनीय है कि निलेश लुनिया धार्मिक कार्यो में भी काफी सक्रिय है श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए है। मंदिर के निर्माण सहित होने वाले विविध धार्मिक आयोजनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। और आयोजन को सफल बनाने अन्य भक्तों के साथ पूरी श्रद्धा से जुटे रहते है। जैन समाज में भी वे सक्रिय है समाज के विभिन्न आयोजनो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते है।
श्री लुनिया पूर्व में पार्षद व एमआईसी मेम्बर रह चुके है। उस दौरान भी श्री लुनिया द्वारा नगर विकास में अपना सराहनीय योगदान दिया गया था. वर्तमान में निगम के स्वच्छता, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जवाबदारी उन्हेें सौंपी गई है जिस पर वे खरा उतरने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। भाजपा में सालों से सक्रिय है पार्टी के आयोजनो में हमेशा सक्रिय रहे है। उनकी पहचान तेज तर्रार युवा भाजपा नेता के रुप में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!