Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण,हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के तहत सामग्रियों का किया वितरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने धमतरी में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों को गणवेश वितरण,सोलर पंप वितरण और बी 1 का वितरण किया.आवास योजना के हितग्राहियों को नए पक्के घरों की चाबी दी.मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिविर स्थल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी निभाई गई. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम राम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक कुरुद अजय चंद्राकर महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साह, इन्दर चंद चोपडा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रभारी आई जी रायपुर रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एस पी सूरज सिंह परिहार के साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव बसवा राजू, प्रमुख सचिव सुबोध सिंग उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!