Uncategorized

26 जुआरियों से 78025 रुपए नगद व ताशपत्ती जप्त कर, धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

भखारा, सिहावा, कुरूद द्वारा पांच अलग- अलग जगहों पर की गई कार्यवाही

थाना भखारा द्वारा 2 जगहों पर एवं थाना सिहावा द्वारा 2 जगह,एवं थाना कुरूद में एक जगह,अलग-अलग कुल 5 जगहों पर ताश जुआ खेलने वाले 26 जुआरियों पर की गई वैधानिक कार्यवाही।
थाना भखारा द्वारा महावीर चौक कोलियारी के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया 6 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,800 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया. पकड़े गए आरोपियों में नितीश कुमार पिता इंद्रजीत साहू 33 वर्ष, विकास कुमार साहू पिता होरीलाल 22 वर्ष, सुखदेव साहू पिता तुकाराम 37 वर्ष,प्रदीप कुमार ध्रुव पिता मदनलाल 49 वर्ष,खोमन साहू पिता भुवन साहू 35 वर्ष, पारसमणी निषाद पिता धनेश निषाद 31 वर्ष निवासी कोलियारी हैं.थाना भखारा द्वारा गुजरा साहू समाज भवन के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया4 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4000 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.आरोपियों में गेवेन्द्र उर्फ लक्की पिता कमलेश साहू 24 वर्ष, रविन्द्र कुमार साहू पिता शिव प्रसाद साहू 45 वर्ष, सीताराम साहू पिता बलीराम साहू 45 वर्ष, जीवन लाल साहू पिता रिखीराम साहू 39 वर्ष निवासी गुजरा शामिल है.थाना सिहावा द्वारा ग्राम सोनामगर धान मंडी चबुतरा के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,050 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.आरोपियो में किशन दास मानिकपुरी पिता जीवराखन मानिकपुरी 21 वर्ष, शैलेंद्र नेताम पिता बरन सिंह नेताम 34 वर्ष शामिल है.थाना सिहावा द्वारा ग्राम भुरसीडोंगरी प्रदीप साहू के घर के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया 10 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 59050 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया आरोपियों में तस्वीर नाग पिता हरख नाग जामगांव कांकेर,लक्ष्मण साहू दुधावा,शेखर साहू दुधाना, रोहित बंजारे बेलर,दिलीप अरकरा मुसुरपुट्टा,चंदूलाल चोपडा बेलरगॉव, ओमप्रकाश यादव भुरसीडोंगरी, जितेन्द्र तिवारी जामगॉव,आशुतोष टण्डन बेलर, प्रदीप कुमार साहू भुसरीडोंगरी शामिल हैं. थाना कुरूद द्वारा ग्राम बंजारी सतनामी पारा रंग मंच के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया 4 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,060 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.आरोपियों में देवनाथ टण्डन, सोहन बारले, हेमराज, सतीष भारती निवासी बंजारी थाना कुरूद शामिल है. पांच अलग अलग जगहों पर कुल 26 आरोपियों से 78,025 रुपए नगद एवं 5 पैकेट 52 पत्ती ताश जप्त कर,भखारा,सिहावा, थाना कुरूद द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!