Uncategorized

श्री मणिलाल दयाल जी मिराणी की स्मृति में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 को


धमतरी । श्री लोहाणा महाजन एवं श्री लोहाणा महिला मंडल धमतरी द्वारा श्री मणिलाल दयाल जी मिराणी की स्मृति में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 जनवरी रविवार को किया जाएगा। नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में सरोज बेन जोशी अहमदाबाद निवासी भारत विभूषण प्रसिद्ध दंत वैद्य द्वारा निशुल्क दांतों की जांच एवं चिकित्सा की जाएगी। सड़े गले दांतों, हिलने वाले दांतों को बिना दर्द के जालंधर बंध चिकित्सा पद्धति से आसानी से निकाला जाएगा। आयोजकों ने निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने अपील की गई है। शिविर श्री गुजराती समाज भवन धमतरी में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित है। शिविर हेतु पंजीयन हेतु 12 जनवरी को सुबह 8 से 2 बजे तक किया जा सकता है। पंजीयन हेतु अरुण मिराणी 7746040395, मुकेश रायचुरा 9827986080, राकेश लोहाना 9893840617,ललित मानेक 9425290979,गौरव लोहाना 9926199626 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!