Uncategorized

ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला अधिनियम – अरुण सार्वा


धमतरी। जिले के जनपद पंचायत मगरलोड के सभागार में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजना के प्रावधानों का गंभीरता से पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीना डेमू साहू ने कहा कि योजना के माध्यम से गांवों में रोजगार के स्थायी अवसर सृजित होंगे तथा महिलाओं और युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!