Uncategorized

कांग्रेस 22 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग सेहराडबरी बाईपास सिग्नल के पास करेगी चक्काजाम

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी एवं पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर ईडी द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के विरोध मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम 22 जुलाई, मंगलवार को सेहराडबरी (बाईपास सिंग्नल) के पास दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाना है. जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व महापौर, सभापति, जिला,जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व,पार्षद ,एल्डरमेन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, आईटी सेल, किसान कांग्रेस, कर्मचारी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, खेल प्रकोष्ठ, जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, पंच एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!