Uncategorized

मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोडऩे का माध्यम- कौशिल्या देवांगन

वार्ड में सामूहिक रूप से सुना गया पीएम मोदी के मन की बात का 136वां प्रसारण


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें प्रसारण को नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने अपने गृह निवास में वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बातÓ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोडऩे वाला प्रेरणादायी मंच है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं, जो प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!