गौरव ग्राम कंडेल में प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सम्पन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल के गौरव कंडेल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा प्रभारी पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा मंडल प्रभारी महेन्द्र पंडित एवं राजीव सिन्हा मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही तथा उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
श्री विकास मरकाम ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाकर देश में जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा ने कहा‘मन की बात’ सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री जी देशवासियों को अपने कर्तव्यों, संस्कारों और राष्ट्रहित के विषयों पर जागरूक करते हैं। यह कार्यक्रम लोकतंत्र में जनता और नेतृत्व के बीच संवाद की एक अनूठी परंपरा को भी सुदृढ़ करता है।
मंडल प्रभारी महेन्द्र पंडित राजीव सिन्हा ने युवाओं को आह्वान किया कि संगठन का कार्य निरंतरता से हो ताकि राष्ट्रहित में योगदान सकारात्मक हो विपक्षियों का प्रथम पंक्ति में विरोध करने वाला वर्ग युवा ही होता है हमारी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगेगी निश्चित ही देश को उत्थान की दिशा में ले जाएगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में यतीश श्रीवास्तव सुरेन्द्र चंद्राकर गिरीश साहू तुषार साहू कुशल चंद्राकर ऋषभ सिन्हा गिरधर सारवां रामाधार साहू आनंद मेश्राम हिमांशु साहू बल्ला चंद्राकर पालनहार दिली बजरंग देवांगन कृपाराम साहू प्रद्युम्न नागरची कामता मिलन सोनवानी सोनाराम साहू हेमू साहू लोकेंद्र साहू एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
