Uncategorized

एकावरी के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, कई नक्सलियो के मारे जाने व घायल होने की संभावना,अंधेरे का फायदा उठा कर भागे नक्सली

नक्सली बेनर,नक्सली साहित्य,माओवादी वर्दी,सोलर प्लेट, वायर बंडल दवाईयां एवं अन्य सामग्री बरामद

थाना बोराई क्षेत्रान्तर्गत एकावरी के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डीविजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर एसटीएफ.,डीआरजी. धमतरी,डीआरजी. गरियाबंद एवं सीआरपीएफ.211 बटा.की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी.सर्च अभियान के दौरान रात्रि में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में रुक रूककर करीब आधे घंटे तक मुड़भेड़ हुई जिसमे में पुलिस जवान सुरक्षित हैं.मुठभेड़ में जगह-जगह पर खून के धब्बे मिलने से कई नक्सलियों घायल एवं मृत होने की संभावना है.रात के अंधेरे एवं घने जंगलों,पहाड़ का लाभ उठाकर नक्सली अपने घायल एवं मृत साथियों को लेकर भागने में सफल हुए.घटनास्थल से बीजीएल,जिंदा ग्रेनेड, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री,नक्सली बेनर,नक्सली साहित्य,माओवादी वर्दी,सोलर प्लेट, वायर बंडल दवाईयां एवं अन्य खाने पीने एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई.क्षेत्र में नक्सल विरोधी सघन गश्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!