Uncategorized

हम सभी को दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलना है-लेखराम साहू

दानवीर भामाशाह जयंती हर्षोल्लास से मनाने जिला साहू संघ धमतरी की हुई बैठक


धमतरी। जिला साहू संघ धमतरी द्वारा तेलीनसत्ती माता के प्रांगण में स्थापित जिला कार्यालय साहू समाज भवन में बैठक आयोजित किया गया जिसमें दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में वृद्धा आश्रम रुद्री में फल वितरण एवं यातायात जागरूकता हेतु साहू समाज के युवा संगठन द्वारा हेलमेट वितरण किया एवं बाइक रैली पुलिस अधीक्षक धमतरी कार्यालय से घड़ी चौक तक यातायात जागरूकता हेतु यह बैठक आयोजित किया गया.जिसमें जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेश साहू, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली साहू समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण ,साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं सामाजिक बंधू उपस्थित थे। इस अवसर पर लेख राम साहू अपने उद्बोधन में कहा हम सब दानवीर भामाशाह के वंशज होने के नाते उनके आदर्शों पर चलना है. टोमन साहू ग्राम भैंसमुडी मगरलोड द्वारा भामाशाह जयंती में वितरण हेतु लगभग 100 किलो पपीता और 40 किलो केला भेट किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!