Uncategorized

प्रभारी व खेल मंत्री टंकराम वर्मा से भेंटकर खूबलाल ध्रुव ने की बरारी में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग


धमतरी। जिले के प्रभारी व खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा से खूबलाल ध्रुव प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़, पूर्व सदस्य जिला पंचायत धमतरी ने मुलाकात कर निवेदन किया कि उनके क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरारी में मिनी स्टेडियम निर्माण कराया जाए। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। जिस पर मंत्री श्री वर्मा ने मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान खूबलाल ने मंत्री जी को अपने बागान के ताजे आम भी भेंट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!