Uncategorized

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बीती रात्रि ग्राम भटगांव में मृतक के बाड़ी में गिरी बिजली, मोबाइल भी हुआ ब्लास्ट


धमतरी। बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार भटगांव निवासी रोहित सिंन्हा अपने काम से लौट कर घर आया था की अपने घर में बाथरूम में टाइल्स के काम को देखने के लिए रात में अपने घर के पीछे बाड़ी की ओर गया था अचानक बिजली गिरने से युवक का मोबाइल ब्लास्ट हुआ और जमीन में गिर गया आवाज सुनके उनके घर वाले वहा जाकर देखे और आसपास के लोगो को बताया पड़ोसियों द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन एवं रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना दिया गया तत्काल एंबुलेंस लेकर उनके घर से जिला अस्पताल ले जा कर डॉक्टर से चेकअप कराया गया जंहा डॉक्टर द्वारा मौत घोषित किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!