Uncategorized

बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर का आयोजन,प्रभावित गांवों में दवाओं का वितरण

बाढ़ प्रभावित ग्राम में ग्राम सिरसिदा, सेलदीप, नारी आदि मे दवाई का हुआ वितरण

धमतरी- जिले में लगातार बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए अब कम हुई बारिश होने पर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित अन्य ग्रामों में भी लगातार पहुंचकर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। ग्राम सिरसिदा, आम सेलडीप और नारी सहित प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में स्थिति पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इससे प्रभावित ग्रामीणों को उनके गांव एवं आसपास ही समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य दल को सूचित करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!