13 नवंबर को विधायक अजय चंद्राकर करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
विकास को नई गति देंगे उप पंजीयक कार्यालय, पेयजल व्यवस्था के कार्य

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति दिख रही दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता
विधायक श्री चंद्राकर अंचल के विकास हेतु सतत प्रतिबद्ध – ज्योति जैन
भखारा- क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति देने की दृष्टि से आगामी 13 नवंबर का दिन नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करकमलों से इस दिन भखारा तहसील हेतु उप पंजीयक कार्यालय, पेयजल व्यवस्था के उन्नयन तथा सहित, शेड, आदिवासी समाज भवन एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य निधियों से स्वीकृत विकास कार्यों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा।
ये कार्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई विकास की दूरगामी सोच का परिणाम हैं। उप पंजीयक कार्यालय की स्थापना से नागरिकों को पंजीयन संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, भखारा-भठेली हेतु पेयजल व्यवस्था के उन्नयन से नागरिकों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा।व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में जहाँ उप रजिस्ट्री कार्यालय सहायक होगा।वहीँ भखारा-भठेली हेतु भविष्य की लाइफ लाइन जल आवर्धन योजना साबित होगा।
विधायक अजय चंद्राकर के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि वे क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ आने वाले वर्षों की संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं, आवागमन और नगरीय विकास के विभिन्न आयामों पर उनका ध्यान क्षेत्र के प्रति उनकी गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नगर पंचायत भखारा-भठेली में भी विभिन्न निधियों से स्वीकृत विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण से नगर के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नगर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि 13 नवंबर का दिन भखारा-भठेली सहित पूरे क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक साबित होगा। माननीय विधायक अजय चंद्राकर के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षेत्र को लगातार नई विकासात्मक सौगातें मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि उप पंजीयक कार्यालय, पेयजल व्यवस्था का उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि विधायक जी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और भविष्य की विकास संभावनाओं को लेकर कितने संवेदनशील एवं गंभीर हैं। इन योजनाओं से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और नगर के विकास को नई पहचान प्राप्त होगी।
श्रीमती जैन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में भी विभिन्न निधियों के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भखारा-भठेली को एक विकसित, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त नगर बनाने का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

