Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर है तेजी से अग्रसर,भारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-राजेश गोलछा

भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी ने कहा राज्य की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर उतर रही खरा


धमतरी। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व राज्य की साय सरकार सभी मोर्चो पर सफल हो रही है.राष्टीय सुरक्षा, विकास, बेहतर सुशासन में सरकार ने जनता का विश्वास जीता है.जनता के हितो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है.प्रदेश के सभी वर्गों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है। श्री गोलछा ने आगे कहा कि जापान को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था अब जापान से भी बड़ी हो गई है. भारत ने ये मुकाम पाकर इतिहास रच दिया है.उम्मीद है कि हम जल्द तीसरे स्थान पर भी पहुंच जाएंगे.श्री गोलछा ने आगे कहा कि सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए भारत सरकार ने नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीडि़तों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीडि़त परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, दुर्घटना में 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा।छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सपनों को तोड़कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को रोक दिए थे, उसे भाजपा सरकार आने के उपरांत पुन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के सपने को साकार कर रही है.
सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओ का किया जा रहा निराकरण
राजेश गोलछा ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच स्वयं मुख्यमंत्री पहुँचे.पूरा प्रशासनिक तंत्र व सरकारी अमला जनता के समस्याओ के निदान में जुटा हुआ है.
नक्सल समस्या पर भी राज्य व केंद्र सरकार लगातार हो रही है सफल
श्री गोलछा ने कहा कि नक्सल समस्या पर भी राज्य व केंद्र सरकार लगातार सफल हो रही है.हाल ही में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुई जिसमे बड़े नक्सली लीडर सहित बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश जल्द ही नक्सल मुक्त होने वाला है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उन्हें लगातार सफलता मिल रही है। लगातार मुठभेड़ के कारण नक्सली कमजोर पड़ गए हैं। राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सल मुक्त करने के लिए हमारे सुरक्षाबल पूरी लगन से काम कर रहे हैं। अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!