अपने गृह ग्राम सिलौटी में गौरी-गौरा पूजा में सम्मिलित हुए लेखराम साहू
कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली गांव के लोगों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की

गौरी-गौरा के विवाह में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
छत्तीसगढ़ की पावन परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व गौरी-गौरा पूजा पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी पावन अवसर पर लेख राम साहू अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचे और गांव के समस्त ग्रामीणों के साथ गौरी-गौरा पूजा में सम्मिलित हुए। गांव में उनके पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, युवाओं ने स्वागत किया, महिलाओं और बच्चों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
गृह ग्राम सिलौटी में गौरी-गौरा पूजा का आयोजन बड़े ही भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया था। पूरे गांव को फूलों, दीपों, तोरण और रंगोली से सजाया गया था। गौरी-गौरा के पंडाल में ढोल, मांदर, झांझ और लोक गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी। गांव की बहनों-बेटियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गौरी-गौरा की पूजा की, और भाइयों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया।
गौरी-गौरा पूजा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा गौरी-गौरा पूजा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद गौरी-गौरा का पर्व मनाया जाता है। मिट्टी से गौरी-गौरा की प्रतिमा बनाई जाती है, उन्हें दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जाता है, और पूरे गांव में भ्रमण कराकर उनका विवाह कराया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, पति-पत्नी के अटूट रिश्ते और गांव की एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सिलौटी गांव ने उन्हें हमेशा प्यार और आशीर्वाद दिया है। आज वे जो कुछ भी हैं, वह गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद, माता-पिता के संस्कार और गांव के लोगों के स्नेह के कारण हैं। गांव के लोगों के साथ बैठकर पूजा करना, साथ में प्रसाद खाना, यही असली खुशी है।लेख राम साहू ने गांव के मुख्य पंडाल में पहुंचकर गौरी-गौरा की विधिवत पूजा-अर्चना की। माता गौरी को चुनरी, सिंदूर, चूड़ी, महावर अर्पित किया और भगवान गौरा (शिव) को बेलपत्र, धतूरा और जल चढ़ाया। गांव की महिलाओं के साथ मिलकर गौरी-गौरा के गीत गाए, आरती की और गांव की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने गांव के बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, बच्चों को प्यार दिया और युवाओं से गांव के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया।
पूजा-अर्चना के बाद लेख राम साहू ने गांव के सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया और सभी के साथ बैठकर भोजन किया। गौरी-गौरा की विदाई के समय पूरे गांव में भावुक माहौल था। महिलाओं ने गौरी-गौरा के गीत गाते हुए उन्हें विदा किया.कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख गंगाराव शिंदे ग्राम पटेल शिवप्रसाद चमन राव एवं अन्य लोग उपस्थित होकर गौरा गौरी पूजा में सम्मिलित हुए

