Uncategorized

साहेबज़ादों का बलिदान हमें साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष की सीख देता है – रामू रोहरा

वीर बाल दिवस पर बीसीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन


धमतरी। वीर बाल दिवस के अवसर पर बीसीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में जिला शिक्षा विभाग एवं माता साहेब देवा कमेटी धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में निबंध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय चार साहेबज़ादे रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि चार साहेबज़ादों का बलिदान भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली और प्रेरणादायक अध्याय है, जो हमें साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष की सीख देता है।महापौर ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के संचार का सशक्त माध्यम है।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने चार साहेबज़ादों के शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान को अपने विचारों व कला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ भावनात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिली, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में रचनात्मकता और सशक्त संदेश स्पष्ट रूप से झलका। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में मुखर वक्ता के रूप में लक्ष्मण राव मगर ,जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.के. पाठक, माता साहेब देवा कमेटी के पदाधिकारी एवं शुभम जायसवाल पार्षद अज्जू देशलहरे, अविनाश दुबे शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!