Uncategorized

भखारा भठेली से राम लला के दर्शन हेतु अयोध्या गए चार तीर्थ यात्री,नपं कार्यालय से दी गई भावभीनी विदाई


भखारा)। नगर पंचायत भखारा भठेली से चार तीर्थ यात्री श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान राम लला के दर्शनार्थ अयोध्या के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रा पर निकलने से पूर्व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उन्हें आत्मीय वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम नाम की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उपस्थित सभी लोगों ने यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की माहिती योजना तीर्थ यात्रा योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। तथा यहां से नियमित रूप से तीर्थ यात्री अयोध्या जा रहे हैं। राम लला के दर्शन हर श्रद्धालु के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है और यह यात्रा धर्म, आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाली है।इस अवसर पर दुखु राम साहू, दशमत बाई,खोरबाहरा राम, कुमारी बाई,एस्कॉर्ट पुरनेश्वर साहू,चोवा ढीढी, शोभाराम साहूआदि उपस्थित थे। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने अयोध्या दर्शन हेतु जा रहे सभी तीर्थ यात्रियों को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं सफल प्रवास की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!