Uncategorized

विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर ने महतारी को योजना के हितग्रहियों को वितरित किया नीम के पौधे

पचपेड़ी में 3 एकड़ क्षेत्र में लगाए गए एक पेड़ मां के नाम से के तहत् 10 हजार पौधे

धमतरी विधायक कुरूद अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आस- पास के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के द्वारा आज पचपेड़ी स्थित 3 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार पौधे एक पेड़ मां के नाम से रोपण किया गया। जिसमें जाम, जामुन,नीम,टिकोमा, सिंदूरी, अर्जुन,आम, सीताफल, इमली, आंवला एवं अन्य प्रजातियों के मिश्रित पौधों का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव , संयुक्त वनमंडलाधिकारी श्री मनोज विश्वकर्मा, संलग्नाधिकारी श्री बी के लकरा,वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी श्री ओमकार सिन्हा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कुरुद श्री महेन्द्र रघुवंशी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण धमतरी श्री राकेश कुमार तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर धमतरी श्री हरीश देवांगन, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मोगरागहन श्री राजेश वर्मा, श्री अर्जुन लाल निर्मलकर सी एफ ओ, श्री सालिक राम साहू सी एफ ओ, श्री लक्ष्मीकांत साहू बी एफ ओ कुरुद, श्री शशिकांत साहू बी एफ ओ, श्री हर्ष सिन्हा बी एफ ओ, नारायणी बारला बी एफ ओ,गुनेश्वरी साहू बी एफ ओ, श्री राकेश रणसिंह, श्री दीपक टंडन,श्री डेमन‌ निर्मलकर, बंटी जाधव, हेमचंद सिन्हा, रमेश साहू, कोमल चेलक, गिरधारी एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नीम पौधों का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!