Uncategorized

व्यवस्था में सुधार के साथ बढ़ाई जाए धान खरीदी की तिथि – विपिन साहू

पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा टोकन न कटने, धान रिजेक्ट होने, रकबा समर्पण आदि से परेशान है अन्नदाता


धमतरी। पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू ने कहा कि जब से धान खरीदी शुरु हुई है तब से धमतरी जिले सहित प्रदेश भर अव्यवस्था हावी रही है, आज धान खरीदी के अंतिम दिन तक किसान परेशान रहे। हजारों किसान जिले में धान बेचने से वंचित रह गए है। उनकी मेहनत बेकार न हो इसलिए सरकार को धान खरीदी की तिथि अनिवार्य रुप से बढ़ाना चाहिए।
श्री साहू ने आगे कहा कि अव्यवस्था का खामियाजां किसानों को भुगतना पड़ा। हजारों किसान धान न बेच पाने के कारण कर्ज के बोझ तले दब जाएगें। उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। इस समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को धान खरीदी की तिथि कम से कम 15 दिनों के लिए बढ़ानी चाहिए। धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है। शुरुआत में सोसायटी कर्मचारियों के हड़ताल से अव्यवस्था बनी फिर टोकन कटाने में किसान परेशान हुए। फिर सूखत व क्वालिटी के नाम पर किसानों का धान रिजेक्ट कर लौटाया गया। इसके पश्चात साय सरकार संतुष्ट नही हुई तो प्रशासनिक अमले के दम पर रकबा समर्पण का दांव खेला। जिससे हजारों किसान जिले में प्रभावित हुए। किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। घर गोदामो में जाकर छापामार कार्रवाई की गई। और जबरदस्ती धान समर्पण कराया गया। कुल मिलाकर कहा जाए तो विष्णुदेव साय सरकार धान खरीदी के नाम पर अन्नदाताओं के साथ अन्याय करती रही। अब धान खरीदी की तिथि समाप्त होने की चिंता में कई किसान है। ऐसे में सरकार को धान खरीदी की तिथि को बढ़ाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है। कांग्रेस द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराकर जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करते है। वे स्वयं कृषक है ऐेसे में किसानों को हो रही समस्याओं से भलिभांति परिचित है। इसलिए उन्होने प्रमुखता से व्यवस्था में सुधार के साथ धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!