वी बी – जी राम जी योजना मजदूरों व श्रमिको के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा – अखिलेश सोनकर
निगम जल विभाग एमआईसी सदस्य ने अधिनियम में बदलाव को बताया श्रमिको के लिए हितकारी कदम
शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने लगातार प्रयासरत है श्री सोनकर

धमतरी। निगम जल विभाग एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर ने कहा कि वी बी – जी राम जी योजना मजदूरों व श्रमिको के उत्थान के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। मनरेगा योजना अंतर्गत मजदूरों को केवल 100 दिन का काम मिलता था, जी राम जी में 125 दिन का काम मिलेगा। मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान विलंब से होता था, जी राम जी योजना में बायोमेट्रिक के तहत हाजरी होगी और 15 दिन के अंदर उनके खाते में राशि चली जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 लागू किया गया है, यह अधिनियम गांव को आत्मनिर्भर बनाने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मिल का पत्थर साबित होगा। मनरेगा कानून में बदलाव ग्रामीणो अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने व मजदूरो को उनके अधिकार बेहतर तरीके से प्रदान करने के उद्देश्य से किये जा रहे है। कांग्रेस इसका सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से विरोध कर रही है। वीबी – जी राम जी योजना क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर है।
उल्लेखनीय है कि निगम जल विभाग एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर जल विभाग के कार्यो को बेहतर तरीके से सम्पादित कर रहे। आगामी गर्मी के मौसम में शहरवासियों को जल संकट की समस्या से जूझना न पड़े इस ओर बैठक लेकर पूर्ण तैयारियों के निर्देश दे चुके है।

