Uncategorized

नहर से पानी नहीं पहुँचने क़े कारण बंद हुआ वाटर फिल्टर प्लांट, शहर मे नहीं हुआ पानी सप्लाई

केनाल रिपेरिंग क़े कारण खोला गया चैनल गेट जिससे पानी छोड़ने क़े बाद भी नहीं पहुंच रहा प्लांट तक पानी

रिपेरिंग कार्य तक नहर मे वैकल्पिक बैरियर बना कर प्लांट तक पहुँचाया जायेगा पानी

नहर मे पानी की मात्रा कम होने पानी वाटर फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुँच पाने क़े कारण प्लांट बंद हो गया है जिससे शहर मे पानी सप्लाई ठप्प हो गया है.
निगम ईई श्री जगत से मिली जानकारी क़े अनुसार रुद्री नहर केनाल मे रिपेरिंग कार्यक्रम जारी है जिसके कारण नहर चैनल गेट को ओपन किया गया है जिससे पर्याप्त पानी छोड़ने क़े बाद भी वाटर फिल्टर प्लांट तक पानी का लेवल नहीं पहुंच पा रहा है. ऐसे मे प्लांट बंद हो गया.इससे शहर वासियो को होने वाले जलसंकट को ध्यान मे रखते हुए आज निगम टीम जिसमे उपायुक्त पीसी सार्वा, निगम प्रभारी ई ई महेन्द्र जगत स्थल निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान सिंचाई विभाग क़े ई ई भी मौजूद रहे. चर्चा क़े उपरांत आज पहले से ज्यादा पानी छोड़ कर वाटर फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाया जायेगा इस पर सहमति बनी. साथ ही रिपेरिंग कार्य क़े दौरान प्लांट मे पानी की किल्लत न हो इसलिए जिस जगह पर वाटर फिल्टर प्लांट मे पानी इंटर होता है वंहा एक वैकल्पिक बैरियर बनाया जायेगा ताकि पहले की तरह ही निर्बाध रूप से प्लांट मे पानी पहुँचता रहे. उक्त समस्या क़े चलते आज सुबह शहर मे पानी सप्लाई नहीं हुआ और निगम अधिकारियो क़े अनुसार आज शाम को भी पानी सप्लाई नहीं होगा लेकिन कल सुबह से नियमित रूप से पानी मिलेगा.इस प्रकार जल शुद्धिकरण संयंत्र जो अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। जैसे ही नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, जल शुद्धिकरण संयंत्र को पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!