इंडेन गैस एजेंसी परिसर में लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा अपने चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन सी.ए. अजय पारेख एवं वर्तमान मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन कामिनी कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी परिसर मोहन अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष शकुंतला साहू, कोषाध्यक्ष अंजुला सोनी, मार्केटिंग चेयरपर्सन कामिनी कौशिक, सर्विस चेयरपर्सन डॉ. सरिता दोशी, सह सचिव पूजा साहू, सह कोषाध्यक्ष धनवती किरी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ सी.ए. मनोज सोनी, पूर्व अध्यक्षगण भूपेश भाई शाह, सी.ए. अजय पारेख, लक्ष्मण हिंदुजा, विजय अग्रवाल, एस. डी. नानकानी, हरजिंदर छाबड़ा, मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, आकाश कटारिया, सी.ए. सुरेश गोयल, राजकुमार वर्दयानी, अग्रवाल परिवार के सदस्य तथा इंडेन गैस एजेंसी के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन सी.ए. मनोज सोनी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।