Uncategorized

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने पर महापौर रामू रोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा धन्यवाद पत्र

देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार प्रदान करने का संकल्प साकार हुआ है-रामू

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।महापौर रोहरा ने अपने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश को यह ऐतिहासिक कानून प्राप्त हुआ है, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने आगे लिखा कि इस सराहनीय पहल के माध्यम से देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार प्रदान करने का संकल्प साकार हुआ है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। महापौर ने समस्त मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।रामू रोहरा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी ऐसे ऐतिहासिक निर्णय देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।रामू रोहरा ने प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!