सिर्री में पटपर झांकी कलाकारो ने दी आकर्षक प्रस्तुति
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद


कुरुद। कृषि उपज मंडी परिसर मे राजनांदगांव के पटपर से पहुंचे प्रसिद्ध नवरत्न जस झांकी परिवार की प्रस्तुति ने समा बांधा। यूथ बिग्रेड एवं ग्रामीणों के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में आस्था, संगीत और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम के अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद सदस्य लिली श्रीवास, सरपंच देशांत सिन्हा, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, डाक्टर लोकेश साहू, घनश्याम सिंह साहू, तुलाराम साहू, सीतेश्वर सिन्हा, सुरेश कुमार सार्वा, निरंजन साहू, गातापार सरपंच शेखन साहू, खर्रा सरपंच केशरी ध्रुव, हेमंत साहू, शोभाराम पटेल, गज्जू साहू थे। नीलम चंद्राकर ने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारा को मजबूत करने का समय है। उन्होने आगे कहा कि हम हिन्दू धर्म में पैदा होकर भगवान श्रीराम हो, चाहें देवी दुर्गा हो या फिर भगवान गणेश हो, हिंदुत्व की रक्षा सब कर रहे यह कोई किसी विशेष की नही है। जि़ला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा की सिर्री ग्राम की एक अलग पहचान है। गौकरण साहू ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम केवल मनोरंजन के माध्यम नही है बल्कि हमारी लोकपरंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। सरपंच देशांत सिन्हा, जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने भी आयोजन की सराहना की। मंच संचालन भूपेन्द्र कुमार साहू व आभार व्यक्त रूपल साहू ने किया।
