Uncategorized

सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा का विकास है उद्देश्य व प्राथमिकता – ओंकार साहू

धमतरी विधायक के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों द्वारा दी जा रही बधाई एवं शुभाकामनाएं

विधायक श्री साहू ने क्षेत्र को दिलाई विकास की कई सौंगाते, जनहित और जनता के हक के लिए रहते है हमेशा मुखर व अग्रणी

धमतरी। आज धमतरी विधायक ओंकार साहू के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर चर्चा के दौरान श्री साहू ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। विधायक ने आगे कहा कि सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा का विकास उनका उद्देश्य व प्राथमिकता है। जिसके लिए हमेशा प्रयासरत व तत्पर रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधायक ओंकार साहू विपक्ष में होने के बाद भी धमतरी विधानसभा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। उन्होने अब तक के कार्यकाल में धमतरी को विकास की कई सौगाते दिलाई है। जनहित व जनता के हक के लिए हमेशा मुखर व अग्रणी रहते है। विधानसभा में भी विकास व जनहित के मुद्दो पर आवाज बुंलद करते रहते है।
लोकप्रिय, सक्रिय व जुझारु जनप्रतिनिधि की छवि
ज्ञात हो कि ओंकार साहू जब से विधायक निर्वाचित हुए है लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आयोजनों में शामिल होते रहते है। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतर रहे है। जनता के बीच हमेशा रहते है। ऐसे में क्षेत्र में उन्होने लोकप्रिय, सक्रिय व जुझारु जनप्रतिनिधि की छवि बनाई है।
सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व बनी पहचान
उल्लेखनीय है कि विधायक जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद भी ओंकार साहू जमीन से जुड़े हुए है। उनके व्यवहार व बातचीत में छत्तीसगढ़ी शैली के चलते क्षेत्रवासियों को अपने पन का अहसास होता है। साथ ही श्री साहू मिलनसार व सरल व्यवहार के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय है। और यही उनका पहचान भी बन चुकी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!