Uncategorized
श्री रामलला दशनार्थियों को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नगरी । जनपद पंचायत नगरी के कई गांव दर्शनार्थी अयोध्या जाने के लिए बस में सवार हो कर रेलवे स्टेशन रायपुर निकले है जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के जनपद अध्यक्ष महेश गोटा उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव ,नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,जनपद सीईओ रोहित बोरझा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरी के मोहन नाहटा ,जिला के पूर्व ,बेलर मंडल के महामंत्री दीपक साहू,मोनू साहू ,नगरी नगर पंचायत के पार्षद श्रीमति चेलेश्वरी साहू ,देव चरण ध्रुव , सहित कार्यकर्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

