जीएसटी सुधार से आम आदमी, मध्यम वर्गीय, व्यापारी वर्ग सभी को मिलेगी बड़ी राहत
भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू व राजेश गोलछा ने की मोदी सरकार के जीएसटी सुधार की सराहना

धमतरी। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में काफी छूट दी गई गै। जिसका सीधा लाभ आम आदमी, मध्यम वर्ग, किसानों और व्यापारियों तक पहुंचेगा। उक्त बाते भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू व राजेश गोलछा ने कही। उक्त नेताओं ने बताया कि नई कर प्रणाली से आम परिवार को राहत मिलेगी। कारोबार सुगम होगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। अब 5 प्रतिशत स्लैब में अधिकतर दैनिक उपभोग की वस्तुएं शामिल कर ली गई हैं। पहले 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आने वाली 99 प्रतिशत चीजों को 5 प्रतिशत में लाया गया है। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में कमी आई है। किसानों को भी बड़ी राहत दी गई है। खेती के उपकरण और मशीनरी पर कर कम किया गया है। मध्यम वर्ग और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 28 प्रतिशत स्लैब में आने वाली वस्तुओं को घटाकर 18 प्रतिशत में शामिल किया गया है। इससे दोपहिया वाहन, एयर कंडीशनर, टीवी, डिशवॉशर और सीमेंट जैसे सामान सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल मध्यम वर्ग को राहत देगा बल्कि रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और युवाओं के जीवन स्तर को भी नई दिशा देगा।
भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू व राजेश गोलछा ने आगे कहा कि आम घरों में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं जैसे हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन भी अब 5 प्रतिशत टैक्स में उपलब्ध होंगी। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा और महंगाई से कुछ हद तक राहत मिलेगी। खेती की लागत घटेगी और उत्पादन सस्ता होगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जीएसटी सुधारों से देश को सालाना 6 लाख करोड़ रुपये तक की बचत होने की संभावना है। इससे रोजगार के नये अवसर बनेंगें। निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और जीडीपी में वृद्धि होगी। टैक्स कलेक्शन में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे सरकार के पास विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

