Uncategorized

सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी में शिक्षक दिवस एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह


धमतरी। सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी के प्रांगण में षिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 06/09/2025 को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी साहू , शैलेन्द्र पाल भूतपूर्व प्राचार्य मेन्नोनाइट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक षाला धमतरी , श्री टी. आर. सिन्हा (प्राचार्य सर्वोदय उ.मा.शाला धमतरी) एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन रा.से.यो. के स्वयं सेवकों ने किया सभी स्वयं सेवकों ने बारी बारी से सभी गुरूओं का तिलक वंदन एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया। सर्वप्रथम उद्बोधन के लिए श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर को षिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वयं सेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी शिक्षकों ने विद्यार्थीयों के उज्जवल भविश्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!