Uncategorized

धमतरी की तीन बेटियों रूपा, श्रद्धा एवं सपना ने अमेरिका, बड़ौदा और नागपुर से धमतरी के पर्यावरण संवर्धन में निभाई सक्रिय सहभागिता

जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, संस्कार और हरित भविष्य की प्रयोगशाला है- जेल अधीक्षक

जिला जेल धमतरी परिसर को हरित एवं छायादार बनाना सार्थक ग्रीन धमतरी का उद्देश्य, 56 पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाए गए

धमतरी। सार्थक ग्रीन धमतरी के तत्वावधान में जिला जेल धमतरी परिसर को हरित एवं छायादार बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण की सतत श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी क्रम में जिला जेल परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ट्री-गार्ड सहित चार काजू के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार डहरिया, जेल अधीक्षक, जिला धमतरी; श्रीमती लक्ष्मी साहू, पूर्व प्राचार्य; श्रीमती यशोदा चंद्राकर, अशोकादित्य धुरंधर, वैज्ञानिक, नागपुर, राकेश कुमार तिवारी, वनपाल, वन विभाग, धमतरी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की एक भावनात्मक और प्रेरणादायी उपलब्धि यह रही कि धमतरी की तीन बेटियों—रूपा, श्रद्धा एवं सपना—ने अमेरिका, बड़ौदा एवं नागपुर से अपनी जन्मभूमि के पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में निवासरत, धमतरी की पूर्व विधायक स्व. जया बेन दोशी की पौत्री श्रीमती रूपा दिपेन भुआ ने अपनी सासू मां एवं ससुरजी की स्मृति में एक काजू का पौधा समर्पित किया। बड़ौदा में निवासरत श्रद्धा राजेश साहू ने अपने माता-पिता एवं सास-ससुर के सम्मान में दो पौधे लगवाए, जिन्हें उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी साहू, पूर्व प्राचार्य, मेनोनाइट हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी ने स्वयं जेल परिसर में आकर रोपित किया। चौथा पौधा धमतरी के स्व. डॉ. के. एल. चंद्राकर की पुत्री सपना धुरंधर ने अपने सासू मां एवं ससुर की स्मृति में अपने पति अशोकादित्य धुरंधर (ग्लोबल हेड – एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग, बथवाल कॉरपोरेशन, कोलकाता े कार्य क्षेत्र: मेडागास्कर, मोज़ाम्बिक एवं यूएई) और पुत्र विशु के साथ नागपुर से आकर रोपित किया। जेल अधीक्षक श्री डहरिया ने जानकारी दी कि सार्थक ग्रीन धमतरी के सहयोग से विगत छह माह में जिला जेल परिसर में 56 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जेल परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय और सतत प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, संस्कार और हरित भविष्य की प्रयोगशाला है। सार्थक ग्रीन धमतरी की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2010 से अब तक धमतरी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक पौधे ट्री-गार्ड सहित रोपित किए जा चुके हैं, जो आज विशाल छायादार एवं फलदार वृक्षों का रूप ले चुके हैं। उन्हें इस कार्य में वन विभाग के वनपाल राकेश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। वर्तमान में संस्था का प्रमुख लक्ष्य जिला जेल परिसर में हरियाली एवं घनी छांव विकसित करना है। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य सुभाष मलिक, श्रीमती मधु जैन विशु धुरंधर, तथा जेल विभाग से दिनेश कुमार गजेंद्र (मुख्य प्रहरी/गार्ड इंचार्ज), दानी लाल साहू (शिक्षक), निरंजन रात्रे (प्रहरी), उमेश कुमार पुरेना (प्रहरी), हेमंत सिंह ठाकुर (वाहन चालक) का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!