Uncategorized

नगर निगम जल विभाग के पास है 5 टैंकर लेकिन वार्डो में पानी पहुंचाने के लिए है सिर्फ 1 ट्रैक्टर

एक साथ एक से अधिक जगहों पर पानी की डिमांड आने पर स्वास्थ्य विभाग के ट्रैक्टर की ली जाती है मद्द

गर्मी के चौमासे में वार्डो में जल संकट की स्थिति में पानी सप्लाई व्यवस्था हो सकती है प्रभावित

धमतरी। गर्मी के चौमासे में शहर में जल संकट बढ़ जाता है। वाटर लेवल नीचे जाने मोटर पम्पो में खराबी आने आदि के कारण लोगों को जल संकट से जूझना पड़ता है। इस दौरान नियमित वाटर सप्लाई व्यवस्था भी कई बार प्रभावित हो जाती है। ऐसे में निगम जल विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से वार्डो में पानी पहुंचाया जाता है, लेकिन निगम जल विभाग के पास पर्याप्त पानी टैंकर तो है लेकिन उसे आवश्यकता वाले स्थानों पर पहुंचाने हेतु पर्याप्त ट्रैक्टर नहीं है।
बता दे कि निगम जल विभाग के पास वर्तमान में 5 टैंकर है जो कि रंनिग कंडीशन में है और वार्डो में टैंकर को पहुंचाने हेतु मात्र एक ट्रैक्टर मुंडी है। ऐसे में गर्मी के मौसम में एक साथ कई स्थानों पर पानी की डिमांड आने पर सभी जगह समय पर पानी पहुंचाना मुश्किल होगा। हालांकि जल विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर उनसे एक ट्रैक्टर इमरजेंसी में सप्लाई हेतु लिया जाता है। बता दे कि शहर के 40 वार्डो में पानी की जरुरत या तो वार्ड में निगम के बोर से या फिर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पूरी होती है। गर्मी में अक्सर वार्डो में लगे बोर खराब हो जाते है और प्लांट में भी कई तकनीकि खामियां आती है। इस दौरान टैकंर ही वार्डो में जल संकट से राहत दिलाता है। इसलिए पर्याप्त टैंकरों के साथ पर्याप्त टै्रक्टर मुंडी की भी आवश्यकता पिछले कई सालों से महसूस की जा रही है।
ठेकेदार के माध्यम से निगम कराती है खराब मोटर पम्पो की मरम्मत
ज्ञात हो कि निगम जल विभाग द्वारा वार्डो में लगे बोर की मरम्मत हेतु ठेका दिया गया है इस कार्य के लिए एक ठेकेदार को ठेका दिया गया है। जिनके द्वारा मोटर पम्पो में खराबी आने पर सुधार कार्य कराया जाता है। सामान्य दिनों में तो व्यवस्था ठीक रहती है। लेकिन गर्मी के चौमासे में कई बार एक साथ कई स्थानों का मोटर पम्पो में खराबी आ जाती है जिससे मरम्मत सुधार कार्य में कई दिन लग जाते है। इसलिए लोगों को भीषण गर्मी में जल संकट से जूझना पड़ता है। जल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में लगभग 187 बोर है जिनमें लगभग 150 बोर साल भर चालू रहते है।
स्टॉक में है बड़े मोटर पम्प गर्मी की चुनौतियों से निपटने तैयार है जल विभाग – अखिलेश सोनकर
निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि गर्मी के मौसम में आने वाले जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने जल विभाग की तैयारी है। बड़े मोटर पम्पो का स्टॉक है। खराबी आने पर तत्काल सुधार कराकर पानी सप्लाई नियमित रखा जायेगा। अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली जा चुकी है। पूरे गर्मी भर जल विभाग अलर्ट मोड पर रहेगा सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जा चुकी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!