Uncategorized

स्टेशन पारा क़े घर मे लगी आग, सब कुछ हुआ खाक

धमतरी। स्टेशनपारा में घर मे आग लगने की घटना हुई.बता दे कि स्टेशन पर निवासी पूर्णिमा नागरची अपने बेटे के साथ खपरैल वाले घर में रहती है।बेटा अमन कहीं गया हुआ था। इस दौरान पता नहीं अचानक घर में आग लग गई.देखते ही देखते आज चारों तरफ आग फैल गई.तुरंत आसपास के लोग पहुंचे, पानी से बुझाने की कोशिश की.. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तब तक उस गरीब का आशियाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। यहां तक की खाने का एक दाना भी नहीं बचा. सारे दस्तावेज जल गए. कपड़े कुछ भी नहीं बचे. अब उस परिवार के सामने रहने और खाने की विकट समस्या आ गई है। स्टेशनपारा के पार्षद रामेश्वर वर्मा ने कलेक्टर से सहायता की मांग की है।सूचना मिलने पर महापौर रामू रोहरा भी पहुंचे यथा संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!