Uncategorized

नगरी नगर के लिए गौरव का क्षण:केंद्रीय रिजर्व पुलिस मे हुआ युवा का चयन

नपंअध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद चेलेश्वरी साहू, लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

नगरी नगर के लिए गर्व का क्षण है। नगरी नगर के होनहार युवक गोपी किशन निषाद का चयन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) में कॉन्स्टेबल (जीडी) के पद पर हुआ है।
गोपी किशन निषाद पिता केदारनाथ निषाद निवासी वार्ड क्रमांक 7 नगर पंचायत नगरी के चयन से न केवल नगरी नगर, पूरा निषाद समाज एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। निषाद परिवार से ताल्लुक रखने वाले गोपी किशन निषाद ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि साधारण परिवार से निकलकर भी असाधारण मुकाम हासिल किया जा सकता है।इस उपलब्धि पर नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा वार्ड पार्षद चेलेश्वरी साहू लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद ने गोपी किशन निषाद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
गोपी किशन निषाद ने नगरी नगर और निषाद समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे युवा देश की सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निषाद को सीआरपीएफ में नियुक्ति के बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण राजस्थान राज्य में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात वे देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!