Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने सफाई कर्मियों को प्रदान किया रेनकोट


धमतरी। मानसून की दस्तक हो चुकी है। बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान भी निगम के सफाई कर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में डटे रहे। ऐसे मे ंउनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा वार्ड के सफाई कर्मियों को रेनकोट का प्रदान किया गया।
इस मौके पर श्री लोढ़ा ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में सफाई मित्रो का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हर मौसम में सफाई मित्र अपने कर्तव्यों के निर्वहन बखूबी करते है। आज भी बारिश के बीच वार्ड में सफाई कार्य करते रहे। ऐसे में सफाई कर्मियों के जज्बे को सलाम है। सफाई कर्मी स्वच्छता कार्यो को अंजाम देकर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में अपना योगदान देते है। ऐसे में इस बारिश के मौसम में हमे भी उनकी स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!