Uncategorized
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के धमतरी आगमन पर रेस्ट हाऊस में भाजपाईयों ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल आज आपातकाल की 50 वीं बरसी पर पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने धमतरी पहुंचे जहां रेस्ट हाऊस में उनके आगमन पर भाजपाईयों सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के पश्चात मंत्री श्री बघेल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत करने वालो में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, कविंद्र जैन जिला संयोजक, अविनाश दुबे आदि शामिल रहे।


