Uncategorized

नवकार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह

विभिन्न खेलो का किया गया आयोजन

धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास से दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम दीपा छाजेड़ के निवास में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल भी खेले गए। पहले आओ पहले पाओ में बिंदु ओस्तवाल एवं दीपा जैन प्रथम रही। गेम में प्रथम अनीता जैन सेकंड अलका जैन और आकर्षक गेम में मधु जैन और संजू जैन प्रथम रही सभी को गिफ्ट दिया गया एवं दीपा छाजेड़ ने सभी को राशि दी। दीप जलाकर दीपावली मिलन का कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सचिव कुसुम गोलछा दुर्गा दीपा छाजेड़, मधु अलका दीप जैन, सरिता जैन, ज्योति कंचन चोपड़ा, सकुन, शशि पींचा, सोनू भंसाली, मधु वेद बिंदु ओसवाल अनिता लुकड़ एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!