Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर ने किया जोरातराई में वाचनालय व वाईफाई का शुभारंभ


कुरुद। अजय चंद्राकर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री की प्रेरणा व निर्देशन से ग्राम पंचायत जोरातराई अ में आत्मानंद वाचनालय व वाईफाई का शुभारंभ किया गया। वाचनालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक रखी गई है जिसमें सीजीपीएससी की बुक, पॉलिटेक्निक, प्रीइए, डीए, सहायक शिक्षक, रेलवे, पुलिस विभाग, पटवारी, अमीन पटवारी, बी फार्मेसी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग व्यापम प्रतियोगी परीक्षा, छात्रावास अधीक्षक, प्रयास स्कूल में चयन, नवोदय विद्यालय चयन, बैंकिंग सेवा, हॉर्टिकल्चर चयन, सीजी लोक सेवा आयोग, सीजी लोक कला, वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस, आईटीआई, अग्नि वीर चयन, भारतीय न्याय संहिता, सामान्य ज्ञान, डीएनए आदि प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक पंचायत में रखी गई है। यहां के बच्चे पंचायत से पुस्तक लेकर पढ़ाई कर सकते हैं और पंचायत में लगे वाई-फाई का उपयोग कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्णिमा रामस्वरूप साहू सरपंच व पूर्व जनपद अध्यक्ष, ईश्वर निषाद उप सरपंच, बंसीलाल साहू, गोविंद राजपूत प्राधिकृत अधिकारी कोलियारी, सुदामा राम साहू, धनसाय साहू, मानसिंह साहू, टी आर साहू, मानक साहू, प्रकाश निषाद, नेमी साहू, प्रकाश तारक, मनहरण पाल, लक्ष्मण पाल, प्रकाश साहू, व पंच गण पीतांबर निर्मलकर, देवनारायण साहू, बालमुकुंद साहू, सुरजीत तारक, राकेश पाल, खलेंद्र साहू, बिंदू निर्मलकर, विद्या साहू, लोकेश्वरी साहू, पंचवत्ती निषाद, भिनेश्वरी निषाद, रंजना साहू, दसोदा साहू, विश्वासा निषाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!