Uncategorized

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अजय चंद्राकर ने पंचायत भवन फुसेरा परिसर में किया पौधरोपण


कुरुद। पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने अपने एक दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत फुसेरा परिसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे चलाए जा रहे इस अभियान से प्रेरित होकर आज छत्तीसगढ ही नहीं बल्कि पुरे देशभर मे लाखो लोग अपनी मां के नाम पर पौध रोपण लगा रहे हैं। केवल पौध रोपण करना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखरेख कर वृक्ष रुप मे विकसित करना भी आवश्यक है। विधायक ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधा लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!