झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित है महापौर पद के लिए भाजपा से मजबूत दावेदार
छात्र जीवन से ही राजनीति, समाजसेवा में है सक्रिय, संघ, भाजपा व शहर में बनाई है अलग पहचान
शहरहित और विकास के मुद्दों पर रहे हमेशा मुखर, युवा कार्यकर्ताओं और समर्थको की है फौज

धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई है। आरक्षण के तहत धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। जिसके पश्चात लगातार दावेदार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में भाजपा से महापौर पद के लिए वरिष्ठ नेता महेन्द्र पंडित मजबूत दावेदार के रुप में उभरे है।
उल्लेखनीय है कि महेन्द्र पंडित विगत 34 वर्षो से संघ से जुड़े हुए है। 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्ता उन्होने ली। एवीबीपी मे भी उन्होंने सक्रियता के चलते अलग पहचान बनाया था। 1998 में भाजपा वार्ड अध्यक्ष बने। 1998 में मण्डल मंत्री भाजयुमो, 2000 से 2004 तक जिला कार्यकारिणी सदस्य, 2004 से 2010 तक जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, 2007 से 2010 जिला अध्यक्ष भाजयुमो, 2010 से 2016 तक प्रदेश मंत्री भाजयुमो, 2016 से 2017 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमों, 2017 से 2020 तक प्रदेश संयोजक स्वच्छता प्रकल्प, भाजयुमो सदस्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान छ.ग. रहे। 2020 से वर्तमान में प्रदेश संयोजक भाजपा जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ है। वहीं महेन्द्र पंडित पूर्व सदस्य जनभागीदारी समिति बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय धमतरी, पूर्व सदस्य जीवन दीप समिति शासकीय जिला अस्पताल धमतरी, पूर्व सदस्य बीससूत्रीय क्रियान्वयन समिति जिला धमतरी, पूर्व सदस्य छ.ग. राज्य जीवजन्तु कल्याण बोर्ड इसके अतिरिक्त पूर्व में सम्पन्न विभिन्न राज्यों के चुनावों में संगठन के आदेश पर सम्मिलित हुए। महेन्द्र पंडित ने एम.एस.सी. (गणित) की शिक्षा अर्जित की है। वर्तमान में एल.एल.बी. अध्यनरत है।
ज्ञात हो कि श्री पंडित दशकों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय है। अपनी सक्रियता व समर्पण से संघ व भाजपा की राजनीति में अलग पहचान बना चुके है। युवा, तेज तर्रार नेता के रुप में जाने जाते है। भाजपा के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। विगत 4 सालों से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रुप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे है। हाल में सम्पन्न भाजपा सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी के रुप में दी गई थी। जिस पर वे खरा उतरते हुए अभियान की लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व में श्री पंडित का भाजयुमों जिलाध्यक्ष कार्यकाल काफी सफल रहा है। इस दौरान उन्होंने युवाओं की फौज तैयार की। बड़ी संख्या में युवाओं को भाजयुमों से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाया। शहरहित और विकास के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहे। सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। शहर मे उनकी अलग पहचान है। ऐसे में यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वे शहरवासियों व भाजपा के उम्मीदों पर खरा उतर सकते है।



