सुंदरगंज वार्ड में भाजपा से पार्षद पद के प्रबल दावेदार है महेन्द्र खण्डेलवाल
धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक आयोजनों में रहते है हमेशा सक्रिय, शहर में बनाई है विशेष पहचान
शहर की समस्याओं, मांगो सहित हर मुद्दे पर है जागरुक

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत हुए आरक्षण में सुंदरगंज वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। वार्ड में भाजपा से दावेदार सामने आ रहे है। जिसमें भाजपा नेता व समाजसेवी महेन्द्र खण्डेलवाल प्रबल दावेदार के रुप में उभरे है। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र खण्डेलवाल पिता चिरंजी लाल खण्डेलवाल निवासी सुंदरगंज वार्ड ने बी-कॉम की शिक्षा अर्जित की है। सालों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय है। पूर्व में वे युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष व आर.टी.ओ. बोर्ड मेम्बर छ.ग. शासन रह चुके है। श्री खण्डेलवाल ऐसे सक्रिय, जुझारु व जागरुक नागरिक है जो कि बिना किसी स्वार्थ पद के शहरहित में हमेशा आवाज बुलंद करते रहे है। जनहित के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय दी है। श्री खण्डेलवाल शहर में आयोजित होने वाले लगभग सभी धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक आयोजनो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते है। विकास व ज्वलंत मुद्दो पर हमेशा मुखरता दिखाई है। सुंदरगंज वार्ड के विकास व मूलभूत सुविधाओं के लिए भी गंभीर रहे है। शहर में उनकी पहचान जागरुक समाजसेवी व भाजपा नेता की है। मिलनसार, मृदुभाषी, जागरुक नागरिक है। सभी वर्गो से उनका आत्मीय संबंध है। ऐसे में सुंदरगंज वार्ड से भाजपा के योग्य उम्मीदवार हो सकते है। चर्चा है कि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही वार्डवासी भी उनका भरपूर समर्थन कर सकते है। इसलिए वे सुंदरगंज वार्ड से जीताऊ प्रत्याशी साबित हो सकता है।


