Uncategorized

रिसाईपारा गायत्री मंदिर क्षेत्र में रविवार की शाम नहीं होगी पानी की सफ्लाई, मेंटनेंस कार्य के कारण निर्णय

पानी टंकी भरने वाला पाइप लाइन खराबी के कारण देर शाम तक चलेगा मेंटेनेंस

धमतरी. नगर निगम क्षेत्र के गायत्री मंदिर समीप विशाल ओवर हैंड टैंक भरने वाला पाइप लाइन लीकेज एवं एल्बो में क्रैक हो जाने से इसे सुधारने प्लांट को बंद करना पड़ता इससे पूरा शहर पेयजल के लिए प्रभावित रहता महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय कुमार पोयम, जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ई खलखो एवं जल अधीक्षक विजय मेहरा और इंजीनियर कामता प्रसाद नागेंद्र, लोमस देवांगन,सहायक लिपिक मंगलू निर्मलकर सभी लोगों से विचार विमर्श कर महापौर विजय देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश देकर कल प्लांट चालू कर प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में पानी सप्लाई करने कहें और कल हर हाल में गायत्री मंदिर के पास का विशाल ओवर हैंड टैंक भरने वाले पाईप को सुधारने कर पेयजल की समस्या का समाधान करने कहे जिस पर कल सुबह से गायत्री मंदिर के पास का विशाल ओवर हैंड भरने वाले राइजिंग पाइप लाइन का सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते कल रविवार को सुबह पानी सप्लाई सुबह दिया जायेगा और निगम प्रशासन के मुताबिक पानी की सप्लाई रविवार शाम को नही दिया जाएगा,साथ ही सोमवार सुबह बहाल की जाएगी। धमतरी नगर पालिक निगम जलकार्य विभाग के अफसरों ने बताया कि रविवार को गायत्री मंदिर समीप विशाल ओवर हैंड टैंक भरने वाला राइजिंग पाइप लाइन खराबी के कारण मेंटनेंस वर्क होगा। रविवार को सुबह सप्लाई के बाद देर शाम तक मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके कारण रविवार शाम को पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। पेयजल सप्लाई बंद करने से गायत्री मंदिर के पास का विशाल ओवर हैंड टैंक एवं सोरिद एवं हटकेशर वार्ड का विशाल ओवर हैंड टैंकों से जुड़े क्षेत्रों में कल शाम पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा। इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय कुमार पोयम ,जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के चलते धैर्य से काम लें।इस दौरान दूसरे क्षेत्रों के विशाल ओवर हैंड टैंकों से में पानी की सप्लाई शाम को जारी रहेगी एवं शहर में लगभग 125 मोटर पंपों से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध होगा साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।सुधार कार्य का निरीक्षण करने जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी पहुंचे जहां अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!