Uncategorized

दही हांडी का आयोजन कराके नगर निगम कर रहा है अपनी पुरानी परंपरा का पुनः जागरण- प्रिंस जैन

प्रिंस जैन जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद धमतरी ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर कहा कि इस वर्ष दही हाँडी का आयोजन नगर पालिका निगम खुद कराकर अपनी पुरानी परंपरा को पुनः जागृत कर रही हैं,साथ ही साथ हम हिंदुओं की आस्था का सम्मान कर रही है। और आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि विश्व की सबसे बड़ी हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी,जिसे हम प्रतिवर्ष विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।मैं इस आयोजन के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से महापौर रामू रोहरा एवं समस्त पार्षदों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
आयोजन जब नगर निगम जैसी संस्था करेगी तो यह आयोजन धमतरी की एक लाख जनता का आयोजन बन जाएगा। हर जनता का इस आयोजन में समान रूप से अधिकार हो जाएगा। मंच पर हम जनता द्वारा चुने गए लोग हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे। इसलिए इस आयोजन का हम सबको स्वागत करना चाहिए और जैसा हो सके वैसा सहयोग करना चाहिए।
नगर निगम यह आयोजन करके अपनी पुरानी विरासत को जागृत कर रहा है। कुछ वर्ष पूर्व यह आयोजन नगर पालिका ही कराती थी। उसके बाद आस्था मंच के द्वारा 3 साल तक दही हांडी का आयोजन कराया गया था।
अगर एक संगठन कोई आयोजन करवाता है, तो वह आयोजन एक सिमित वर्ग, उस संगठन के कार्यकर्ताओं एवं जिनसे चंदा लिया जाता है, उनका बन के रह जाता है, पूरी जनता का नहीं। ऐसे संगठन कुछ चिन्हित लोगों को महत्व देकर ऐसे आयोजनों का दुरुपयोग भी करते हैं। चंदा देकर कोई भी व्यक्ति ऐसे आयोजनों का दुरुपयोग कर सकता है। कई बार चंदा में गड़बड़ी की भी समस्याएं सामने उजागर हुई है। नगर निगम अगर यह आयोजन कराता है, तो इससे चंदाखोरी भी बंद होगी। इसलिए यही बेहतर है कि ऐसा आयोजन हर बार नगर निगम ही करवाए।
मैं एक बार पुनः धमतरी की लाखों जनता की ओर से महापौर एवं पार्षदों का धन्यवाद करता हूं। जब भी निगम में कोई हिंदूवादी नेता बैठेगा, तब ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!