Uncategorized

थाना मगरलोड क्षेत्र में जगह बदल-बदलकर जुआ खिलाने की शिकायत पर मगरलोड पुलिस की वैधानिक कार्यवाही,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसपी धमतरी के निर्देश पर जुआ खिलाने वाले के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही - प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत इस्तगासा तैयार

जुआ गतिविधियों से क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं विवाद की आशंका पर पुलिस ने की प्रभावी वैधानिक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड क्षेत्र में लगातार जुआ खिलाए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन लिए गए, जिसमें (अनावेदक) आरोपी अनीश मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम खिसोरा, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा ग्राम हसदा, चंदना, बुडेनी एवं गरियाबंद सीमा क्षेत्र के आसपास स्थान बदल-बदलकर जुआरियों को एकत्रित कर जुआ खिलाने की शिकायत की पुष्टि हुई।जांच के दौरान आरोपी द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रति आक्रोशित होकर धमकी एवं विवाद करने की स्थिति निर्मित की गई। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अनावेदक को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा उसके विरुद्ध धारा 126(बी), 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जांच के दौरान गवाहों के कथन से यह तथ्य सामने आया कि (अनावेदक) आरोपी अनीश मोहम्मद, जिला बदर किए गए आशुतोष उर्फ छोटू भांदुलकर, पिता धारूराव भांदुलकर, निवासी नयापारा, के लिए कार्य करता है तथा उसके निर्देश,प्रभाव में जुआ गतिविधियों को संचालित करने में संलिप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!