साइबर जागृति अभियान के तहत धमतरी पुलिस की व्यापक पहल – बैंक, कॉलेज एवं साप्ताहिक बाजारों में पहुंचकर नागरिकों को किया जागरूक
बैंक ग्राहकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजनों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की दी जानकारी - साइबर ठगी होने पर 1930 पर तत्काल शिकायत की अपील

जागरूकता की सेल्फी के जरिए आम नागरिकों ने भी अभियान में निभाई भागीदारी
साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के तहत पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं डीएसपी के मार्गदर्शन में 27 अगस्त को जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
धमतरी पुलिस की टीमों ने विभिन्न बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं साप्ताहिक बाजारों में पहुंचकर बैंक ग्राहकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी एवं आईबीएफसी बैंक में 40 से अधिक, अर्जुनी क्षेत्र में लगभग 65, कुरूद के एसबीआई में लगभग 30 एवं नगरी के एसबीआई में लगभग 50 खाताधारकों को जागरूक किया गया। वहीं करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में 300 से अधिक ग्रामीणों एवं व्यापारियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। भखारा, मगरलोड, रूद्री एवं बिरेझर क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस टीमों सायबर अपराधोंके प्रति जागरूक किया गया.
बैंकों में लगाए गए “सेल्फी स्टैंड” पर नागरिकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर “जागरूकता की सेल्फी” ली।
मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुडें।धमतरी पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
