Uncategorized

श्रावण झूला वार्षिकोत्सव एवं स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए गुरमुख सिंह होरा

धमतरी। ग्राम कुर्रा में श्री राम कला एवं मानस मंडली द्वारा आयोजित श्री श्रावण झूला वार्षिकोत्सव, स्वर्ण जयंती महोत्सव एवं दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 28 अगस्त को उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
श्री होरा जी ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामधुनी, मानस एवं भक्ति के ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
समापन अवसर पर रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न मंडलियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री होरा जी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!